फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

82 खाद विक्रेताओं ने नहीं बनवाया क्यूआर कोड, रोकी जाएगी आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। खाद खरीद की एवज ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था को प्रभावी बनाने की पहल तेजी की गई है। भुगतान के लिए प्रत्येक खाद विक्रेता को क्यूआर कोड अनिवार्य कर दिया गया है, लेकिन विक्रेता अभी भी क्यूआर कोड बनवाने में लापरवाही बरत रहे हैं। 82 खाद विक्रेताओं ने अभी तक क्यूआर कोड नहीं बनवाया है। इस पर कृषि विभाग ने कड़ी नाराजगी जाहिर कर नोटिस जारी किया है। साथ ही खाद की आपूर्ति रोकने की चेतावनी दे दी है। तीन दिन की मोहलत क्यूआर कोड बनवाने के लिए दी गई है।
विज्ञापन

प्रत्येक क्षेत्र में ई-व्यवस्था प्रभावी हो रही है तो कृषि के क्षेत्र में भी इसे प्रभावी बनाया जा रहा है। खाद बीज की खरीद की एवज में नकद भुगतान के बजाए मोबाइल एप एवं नेट बैंकिंग से भुगतान किया जा सकेगा। प्रधानमंत्री की ई योजना के तहत खाद, बीज खरीद का ऑनलाइन भुगतान होगा। जिले के सभी खाद विक्रेताओं को क्यूआर कोड बनवाने के निर्देश पिछले दिनों दिए गए लेकिन खाद बीज विक्रेता क्यूआर कोड बनवाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जांच में पाया गया है कि 82 खाद बीज विक्रेताओं ने अभी तक ऑनलाइन भुगतान के लिए क्यूआर कोड नहीं बनवाए हैं। कृषि विभाग ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है, नोटिस जारी कर तीन दिन का समय दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें