फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ 44 डिग्री पर पहुंचा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़कर तापमान 44 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। धूप और गर्मी से लोग परेशान रहे। गर्म हवाएं भी लोगों की मुश्किलें बढ़ाती रहीं। दिन भर बिजली की आंख मिचोली भी चलती रही। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग परेशान रहे। मई के पहले सप्ताह में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान अब तक के सारे रिकॉर्ड पार करते हुए 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान जहां सोमवार की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस बढ़ गया तो वहीं न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री सेल्सियस बढ़कर 29 डिग्री सेलिसयस पहुंच गया।
विज्ञापन


गर्मी के चलते सुबह से ही लोग पसीने से तर-बतर रहे। धूप इतनी तेज थी कि सड़क पर निकलना मुश्किल हो रहा था। गर्म हवाएं भी लोगों को झुलसाने का काम कर रही थीं। स्कूल से लौटते समय छोटे बच्चों के साथ ही परिजनों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दिन भर धूल भरी हवाएं चलती रहीं। शाम को भी गर्मी के तेवर हल्के नहीं हुए। मौसम इतना गर्म हो गया था कि लोग कूलर-एसी से बाहर निकलने से कतराते रहे।

ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी में होने वाली परेशानी को ठप बिजली आपूर्ति दोगुना कर रही है। बताते चलें कि तेज हवा को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। क्योंकि इस दौरान तार से निकलने वाली चिंगारी से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने का खतरा बना रहता है। बिजली न आने से ग्रामीण गर्मी में परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें