फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडिटोरियम के निर्माण में 10 करोड़ रुपये खर्च, फिर भी खामियां

विज्ञापन
सभागार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। दस करोड़ की लागत से तैयार हुए ऑडिटोरियम के निर्माण में खामियां मिलने पर वेटरनेरी यूनिवर्सिटी ने कार्यदायी संस्था का भुगतान रोक दिया है। इस स्थिति में नवनिर्मित ऑडिटोरियम का हस्तांतरण भी लटक गया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में केंद्र सरकार की आर्थिक मदद से करीब 10 करोड़ की लागत से वातानुकूलित ऑडिटोरियम तैयार किया गया है। इसका निर्माण पूर्ण दर्शाते हुए कार्यदायी संस्था केंद्रीय लोकनिर्माण विभाग ने वेटरनेरी यूनिवर्सिटी को अवशेष धनराशि जारी करने के लिए कहा था, लेकिन यूनिवर्सिटी ने अवर अभियंता सिविल और अवर अभियंता विद्युत की रिपोर्ट का हवाला देते हुए निर्माण कार्य में अनेक कमियां दर्शा दी हैं। br>
इसमें पंप हाउस की आरसीसी की छत पर कोई ट्रीटमेंट नहीं है। इससे बरसात का पानी छत पर भरने से सरिया को जंग लगेगी। अवर अभियंता विद्युत की रिपोर्ट के अनुसार ऑडिटोरियम में लगाए एसी काम नहीं कर रहे हैं। और भी कई कमियां दर्शाई हैं। इनका अनुपालन न होने पर 50 लाख रुपये का भुगतान रोकते हुए हस्तांतरण से भी इंकार कर दिया है। अधूरे निर्माण का करा दिया उद्घाटन वेटरनेरी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने निर्माण एजेंसी से हस्तांतरण के बगैर ही ऑडिटोरियम का उद्घाटन राज्यपाल राम नाईक से करा दिया। हैरानी इस बात को लेकर भी है कि निर्माण अभी पूरा ही नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें