फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद सतवीर का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा गांव

विज्ञापन
शहीद जवान सतवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। एलओसी पर बर्फीले तूफान की चपेट में आने से शहीद हुए नौहझील ब्लाक के गांव खाजपुर के सैनिक सतवीर सिंह नौहवार का पार्थिव शरीर दो अप्रैल को गांव पहुंचेगा। उनका सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर, अपने लाड़ले की शहादत की खबर सुन कर गांव में गली-गली सन्नाटा पसरा है। समूचे गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन


गांव में हर तरफ केवल शहीद सतवीर सिंह नौहवार की शहादत की चर्चा है। रविवार को सुबह जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना की 16वीं जाट रेजीमेंट कोर की एक सैन्य टुकड़ी एलओसी पर टंगडार (कुपवाड़ा) के निकट ग्लेशियर पर निगरानी कर रही थी। तभी अचानक आए तूफान से एक बर्फीली चट्टान सेना के जवानों के ऊपर गिर गई।

इसमें नौहझील के गांव खाजपुर का लाल सतवीर नौहवार (38) पुत्र स्व. देवी सिंह शहीद हो गया। शहीद सतवीर नौहवार की शहादत की खबर रविवार की दोपहर पड़ोसी गांव घांघौली निवासी बनै सिंह ने दी। उनका छोटा भाई मुकेश कुमार भी उसी सैन्य टुकड़ी में शामिल था।
विज्ञापन


शहीद सतवीर नौहवार की शहादत की खबर सुन कर शहीद की मां प्रेमदेवी, पत्नी नीरज देवी और बेटी अंशुल व बेटे चिराग का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार को पूरे दिन गांव में मातम छाया रहा। सेना के अधिकारियों के अनुसार दो अप्रैल को शहीद सतवीर नौहवार का पार्थिव शरीर गांव खाजपुर पहुंचेगा। यहां सैनिक सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव में अंत्येष्टि स्थल का भी चयन कर लिया है।

शासन-प्रशासन के अधिकारी पहुंचे गांव
नौहझील। शहीद सतवीर नौहवार का पार्थिव शरीर सोमवार को गांव नहीं पहुंच सका। एसडीएम मांट अवध श्याम चौहान, सीओ मांट राकेश व एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला सहित कई अधिकारी गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें