फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर दादी-नातिन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शिकोहाबाद। लापरवाही से एक मासूम द्वारा ट्रैक्टर चालू करने से दादी और पोती की मौत हो गई। अचानक ट्रैक्टर के चलते ही परिवारीजनों में चीख पुकार मच गई। लेकिन जब तक ट्रैक्टर को बंद करते, उसके नीचे दबने से ट्रैक्टर स्वामी की पत्नी और पोती की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

परिवारीजनों ने दादी-पोती का बिना पोस्टमार्टम कराए गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
प्रतापपुर चौराहे के पास थान सिंह की एक ट्रैक्टर की एजेंसी है। एजेंसी संचालक का परिवार भी पास में ही मकान में रहता है।

शुक्रवार की शाम पांच बजे के करीब ढाई साल का बच्चा घर में ट्रैक्टर पर बैठ कर खेल रहा था। ट्रैक्टर के पास दो साल की एक बच्ची भी खेल रही थी। इसी दौरान बच्चे ने ट्रैक्टर की चाबी घुमा दी, बैक गेयर डला होने के कारण ट्रैक्टर पीछे चलने लगा।
विज्ञापन


पीछे खेल रही डेढ़ साल की पिंकी उर्फ बबली को ट्रैक्टर की चपेट में आता देख उसे बचाने को पास ही बैठी उसकी दादी मिथलेश (50) ने दौड़ लगा दी। लेकिन इसी दौरान दोनों दादी-नातिन ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन


मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दादी को आगरा के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों की दर्दनाक मौत को जिसने भी सुना हैरान रह गया। शव को पैतृक गांव शोभनपुर में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि परिवारीजनों ने थाने पर कोई सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें