फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक के फर्जी एकाउंट से प्रधान के अश्लील फोटो वायरल, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गांव के युवकों ने फेसबुक पर ग्राम प्रधान के नाती के नाम का फर्जी एकाउंट बनाकर प्रधान व उसके परिवार के अश्लील फोटो और मैसेज वायरल कर दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विजेंद्र सिंह निवासी ग्राम नौरथा अपनी पंचायत के पिछले 25 वर्ष से प्रधान हैं। गांव के ही युवक अशीष व अवधेश ने प्रधान के नाती के नाम से फेसबुक पर फर्जी एकाउंट बनाया और ग्राम प्रधान व उनके बेटों की अश्लील फोटो तैयार कर फेसबुक से वायरल कर दी। साथ ही अश्लील मैसेज भी पोस्ट किए गए।

जब इसकी जानकारी प्रधान व उनके परिजनों को हुई तो वह दंग रह गए। जानकारी करने पर फोटो वायरल करने में गांव के ही युवकों का हाथ समाने आया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। प्रधान के पुत्र देवेंद्र सिंह ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें