फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा के मोहल्ला सुदामापुरी में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। परिजनों ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।

मोहल्ला सुदामापुरी निवासी राधा (24) पत्नी सोनल शुक्रवार सुबह अपने कमरे में सो रही थी। अलसुबह परिजन शौच आादि के लिए गए थे और महिला घर पर अकेली थी। संदिग्ध हालात में महिला में कमरे में फंदा लगाकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घर लौटने पर परिजनों ने महिला का शव फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने महिला के शव को नीचे उतरवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर महिला के मायके पक्ष और आस पास के लोग एकत्रित हो गए। परिजनों ने मामले की सूचना परिजनों को न देकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला के पति सोनल ने भी विगत पांच दिसंबर 2018 को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। पति के आत्महत्या कर लेने से महिला काफी सदमे में थी।

दो बच्चे हो गए अनाथ
कासगंज। राधा के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा चार साल और छोटा बेटा ढाई साल का है। पिता के बाद मां द्वारा आत्महत्या करने से अब दोनों मासूम अनाथ हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें