फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को फांसी लगाकर मार डाला

विज्ञापन
मुंबई- फेल होने पर छात्रा ने की खुदकुशी - फोटो : Youtube
विज्ञापन
अमापुर। ससुरालीजनों ने एक विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पति सहित चार ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अनीती (22) पुत्री महेश निवासी ग्राम सनौड़ी सिकंदरपुर वैश्य की शादी दो साल पहले प्रदीप सोलंकी पुत्र मुन्नालाल निवासी रानामऊ के साथ हुई। ससुरालीजन शादी में मिले दान दहेज से संतुष्ट नहीं हुए। अतिरिक्त दहेज की मांग को आए दिन विवाहिता की मारपीट कर उत्पीडन किया जाने लगा। विवाहिता ने ससुरलीजनों की डिमांड अपने मायके में बताई, लेकिन मायके पक्ष के लोगों ने मांग को पूरा करने में असमर्थता जता दी। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी। पड़ोस के लोगों ने विवाहिता की मौत की सूचना उसके मायके दे दी। सूचना पर विवाहिता के पिता व अन्य लोग रानामऊ आ गए। अनीती का शव देखकर चीत्कार मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, सास, जेठ गजेंद्र व तूफान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें