फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगली चैंपियनशिप सिंथेटिक ट्रैक पर: श्रीकांत

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। अगली एथलेटिक्स चैंपियनशिप सिंथेटिक ट्रैक पर होगी। खेल आयोजित करने वाले संगठनों को हर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। जनपद के खेलों को धार देने के लिए जिला प्रशासन शहर के निकट मिनी स्टेडियम तैयार करे, जिसमें इंटरनेशनल स्तर की सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन


उक्त विचार शनिवार को किशोरी रमण महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित सरोज पाठक स्मृति 17वीं जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने व्यक्त किए। उन्होंने संघ के सचिव हरीमोहन रावत से खेल उत्थान में कमियों को लिखित में लाने और बताने के लिए कहा।

संघ के संयुक्त सचिव जय सिंह, सचिन रावत एवं संजय पाठक ने स्वागत किया। एसडीएम सदर क्रांति शेखर सिंह ने एक किमी दौड़ की शुरूआत गन से कराई। खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट से अतिथियों को सलामी दी। मशाल प्रज्ज्वलन हुआ। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अजय त्यागी ने की। आफीसियल्स की भूमिका डॉ. दलवीर सिंह कौंतेय, जय प्रकाश, अशोक, हरेश, हरदेव, वंदना सारस्वत, सोनू ठाकुर, डीके अग्रवाल, नरेंद्र सिंह, संजय धनगर, मितुल पाठक, रमेश सिसौदिया, मुकेश तिवारी, लोकेश, अमित गौतम, मेघ श्याम आदि रहे।
विज्ञापन


यह स्कूल ले रहे भाग
आर्केडियम पब्लिक बाजना, आदर्श विद्या मंदिर बाजना, कोसीकलां, बाबा बढ़ेरा पब्लिक स्कूल, चंदनवन पब्लिक स्कूल, क्रीसेंट पब्लिक स्कूल, दीक्षा प्यूपिल्स एकेडमी, इंगलिश स्पोर्ट्स एकेडमी, कृष्णाकुलम पब्लिक स्कूल राया, रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल, समविद गुरुकुलम, संस्कृति पब्लिक स्कूल, बलदेव, सेक्रेड हर्ट कांवेंट स्कूल, एसआरबीएस इंटरनेशनल, विद्यादेवी जिंदल पब्लिक स्कूल, रतन लाल फूलकटोरी देवी स्कूल, चेतक एकेडमी, माडर्न एकेडमी कोसीकलां, जेएसएम एजूकेशन एकेडमी, मांट, सोफिया पब्लिक स्कूल राया, केवी एमआर, सेंट डोमिनिक्स स्कूल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें