फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वात्सल्य आरोग्य धाम लोकार्पण की तैयारियां तेज

विज्ञापन
वात्सल्य आरोग्य धाम लोकार्पण की तैयारियां तेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलेसर। क्षेत्र के गांव कोसमा में बनकर तैयार हुए वात्सल्य आरोग्य धाम अस्पताल के लोकार्पण की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसे लेकर पांडाल निर्माण का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जैन मुनि चैत्य सागर ने बताया कि गुरू आचार्य विमल सागर को समर्पित वात्सल्य आरोग्य धाम का शुभारंभ विधि विधान के साथ होगा। कार्यक्रम को लेकर अतिशय क्षेत्र कोसमा को सजाया संवारा जा रहा है। आगरा के टैंट व्यवसायी द्वारा विशाल पांडाल तैयार किया जा रहा है। वहीं पालिका परिषद और विकास खंड के सफाई कर्मचारी जगह-जगह हो रहे गड्ढों को भरने के साथ सफाई में जुटे हैं। इसके साथ ही खेल तमाशे वालों ने अपने साधन लगाना शुरू कर दिए हैं। भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं के रुकने और वाहनों के लिए भी प्रबंध किया जा रहा है।
30 सितंबर को आ सकते हैं मुख्यमंत्री
जलेसर। वात्सल्य आरोग्य धाम के लोकार्पण मौके पर सीएम योगी के आने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर मंगलवार को सीएम के आगरा आगमन के दौरान एससी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रामशंकर कठेरिया और आगरा के मेयर नवीन जैन समेत जैन समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने सीएम को निमंत्रण दिया। सीएम ने आश्वस्त किया है कि एक अक्तूबर को इंटर नेशनल बैठक के चलते नहीं आ पाऊंगा, लेकिन 30 सितंबर को आने का प्रयास करूंगा। जिसकी स्वीकृति जल्द मिलने की संभावना है। जबकि कार्यक्रम में सांसद और एससी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया और आगरा के मेयर नवीन जैन मौजूद रहेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें