फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी-एसटी एक्ट का नहीं होने देंगे गलत उपयोग: केशव प्रसाद मौर्या

विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्या - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट का सरकार किसी भी सूरत में गलत उपयोग नहीं होने देगी। ऐसा करने की कोशिश करने वाले को कोई बचा नहीं पाएगा। सरकार इसके प्रति संतों को भी आश्वस्त कर रही है।
विज्ञापन


सोमवार को मथुरा आए उपमुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि 2019 का चुनाव विभिन्न दल मिलकर लड़ें या फिर अकेले, जीतेगी भाजपा ही। उत्तर प्रदेश में भाजपा का लक्ष्य 73 प्लस निर्धारित है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल को देखकर विपक्षी नेता अपने भविष्य की राजनीति को लेकर निराश, हताश और उदास हैं। चुनाव के बाद भी इन्हें हताशा ही हाथ लगेगी।

कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी तैयारियों के टिप्स

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव की तैयारियों के लिए अभी से जुटने का संदेश दिया। कहा कि 2019 के चुनाव में 2014 से भी बड़ी जीत हासिल करनी है। कार्यकर्ताओं से कहा कि कोई नकारात्मक कदम न उठाएं।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उपमुख्यमंत्री ने कुछ सुझाव पूछे तो कार्यकर्ताओं ने बताया कि भाजपा के कारण ही देश का एक नेता हिमालय की यात्रा पर है तो एक नेता भगवान विष्णु के मंदिर के लिए इटावा में जमीन तलाश रहा है। इस दौरान उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक अध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिह, जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार, विधायक पूरन प्रकाश, ठाकुर कारिंदा सिंह, प्रदीप गोस्वामी, अनिल चौधरी, अनिल मालवीय, संजय गोविल, दीपा अग्रवाल, राजू यादव, मुकेश खंडेलवाल, लक्की कमल, संजय दीक्षित, जनार्दन शर्मा, सिद्धार्थ लोधी, कुंजविहारी चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें