फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा की कंपनी मथुरा में करने जा रही 80 करोड़ का निवेश

विज्ञापन
करार के दौरान मथुरा की सांसद हेमामालिनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मथुरा। कनाडा की कंपनी वोटी डिटेक्शन मथुरा में 80 करोड़ का निवेश करने जा रही है। इसका करार सांसद हेमामालिनी की मौजूदगी में मेक इन इंडिया के तहत वी-प्रोवाइड सिक्योरिट कंसलटेंट के साथ हुआ है। दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्लांट की स्थापना को रिफाइनरी के आसपास जमीन का सर्वे भी कर लिया है।
विज्ञापन


कनाडा की इंटरनेशनल कंपनी वोटी डिटेक्शन सुरक्षा से जुड़ी एक्सरे मशीन का निर्माण करती है। इनका उपयोग एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन के साथ प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर किया जाता है। इस कंपनी ने भारत में निवेश के लिए वी-प्रोवाइड सिक्योरिटी कंसलटेंट के साथ करार किया है, जो मेक इन इंडिया के तहत मथुरा में 80 करोड़ का प्लांट लगाएगी।

इस आशय के समझौते के दरम्यान दिल्ली में आयोजित समारोह के दौरान सांसद हेमामालिनी और बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश मौजूद रहे। सांसद हेमामालिनी ने उम्मीद जाहिर की है कि इससे मथुरा के लोगों को रोजगार मिलेगा। मथुरा में रोजगार की और संभावनाएं पैदा होंगी।
विज्ञापन


सहयोगी कंसलटेंट से तरुण प्रकाश ने बताया कि कनाडा की कंपनी के प्रतिनिधियों ने प्रारंभिक तौर पर मथुरा में जमीन के लिए सर्वे किया है। यह कंपनी रिफाइनरी के आसपास प्लांट स्थापित करने के लिए इच्छुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें