फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस ने मथुरा के सात नेताओं से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : self
विज्ञापन
मथुरा। एआईसीसी की राष्ट्रीय प्रवक्ता के सामने अपनी बात रखना कांग्रेस के एक गुट को भारी पड़ा। प्रवक्ता ने इस गुट पर अभद्र और अशोभनीय व्यवहार का आरोप लगाया है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस ने सात लोगों के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


एक सितंबर को एआईसीसी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने पूर्व विधायक प्रदीप माथुर की मौजूदगी में प्रेस वार्ता की। कांग्रेसियों ने शहर कांग्रेस के पदाधिकारी अब्दुल जब्बार के पार्टी सेे निष्कासन के मुद्दे पर प्रवक्ता से बातचीत करनी चाही। जबकि प्रवक्ता यह बात बंद कमरे में करना चाहती थीं। कांग्रेसियों ने यह बात मीडिया के सामने ही प्रवक्ता के सामने रख दी। प्रेस वार्ता में शामिल पूर्व विधायक पर भी आरोप-प्रत्यारोप लगाए। यह बात प्रवक्ता को नागवार गुजरी, उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए पार्टी में शिकायत दर्ज कराई।

इस मुद्दे को लेकर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य राज बहादुर ने कार्यकारी जिलाध्यक्ष अशोक चकलेश्वर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव उमेश पंडित, पूर्व पीसीसी सदस्य मास्टर प्रताप सिंह, पीसीसी सदस्य यतेंद्र मुकद्दम, पूर्व पीसीसी सदस्य गिरधारी लाल पाठक, प्रवीण ठाकुर, भूरी सिंह जायस को नोटिस दिया है और 72 घंटे में जवाब मांगा है।
विज्ञापन


यह जानकारी जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने दी। कार्यकारी जिलाध्यक्ष अशोक चकलेश्वर ने बताया कि उन्होंने प्रदेश कांग्रेस को जवाब भेज दिया है। प्रेस वार्ता में कोई अशोभनीय या अभद्र व्यवहार नहीं किया गया। नोटिस पाने वाले अन्य कांग्रेसियों ने भी इसे बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें