फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को उड़ीसा जाएंगी जिले की ईवीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। उड़ीसा में होने वाले विधानसभा के चुनाव को जिले से ईवीएम भेजी जाएंगी। भारत निर्वाचन आयोग के पत्र आने के साथ ही जिला निर्वाचन कार्यालय इसकी ही तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने उड़ीसा में विधानसभा चुनाव की तिथियां अभी भले ही तय न की गई हों, लेकिन चुनाव कराने के लिए ईवीएम की व्यवस्था करने में विभाग जुट गया है।

आयोग ने जिले में उपलब्ध ईवीएम की डिमांड की है। आयोग की ओर से आए पत्र में जिले से 2301(बीयू) बैलिट यूनिट तथा 1481 कंट्रोल यूनिट (सीयू) की मांग की गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रेनू अग्रवाल ने कहा कि उड़ीसा राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए जिले से ईवीएम मांगी गई हैं। इन्हें सीसीएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से स्थानांतरण किया जाएगा। इसके बाद ही उड़ीसा के ही गंजाम जिले की इलेक्शन से जुड़ी टीम ईवीएम को लेने को आएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें