फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामुन तोड़ने के विवाद में संघर्ष 15 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। मंगलवार सुबह जामुन तोड़ने को लेकर हुए विवाद में दो समुदाय में फायरिंग, पथराव के बाद लाठी-डंडे चले। संघर्ष में दोनों पक्षों से 12 से ज्यादा लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में एक पक्ष ने 20 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव नगला पुन्नू में गांव के ही विकास के खेत पर जामुन का पेड़ है। तीन दिन पूर्व गांव के ही अजय किशोर सागर के बच्चे जामुन तोड़ने को लेकर विवाद हो गया था। उस दौरान दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। मंगलवार सुबह 10 बजे करीब दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए इसके बाद मारपीट और फायरिंग होने लगी। ग्रामीण बचाव के लिए अपने घरों में घुस गए। इस बीच दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले।

इसके साथ ही फायरिंग हुई। संघर्ष में दोनों पक्षों के 12 से अधिक लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने एक पक्ष के गंभीर घायल लाखनसिंह, प्रेमकिशोर, गौरव, अरविंद, धीरज, सनी और गंभीर सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दूसरे पक्ष के लोग प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन


मामले में अजय किशोर सागर ने विकास, गोली उर्फ जितेन्द्र सिंह, गुड्डन उर्फ सतेन्द्र, पिंटू, टीकम, रामवीर, पदम सिंह, पप्पू, रूपेश, भूूपेन्द्र सिंह, शौकीन, मानपाल, सुनील, आशीष, मनीष, मंगू, रवि, हैप्पी, विष्णु सचिन उर्फ हैप्पी सहित 20 लोगों के विरुद्ध बलवा, घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़, जानलेवा हमला व एससी, एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ संजय वर्मा का कहना है कि जामुन तोड़ने को लेकर तीन दिन पूर्व विवाद हुआ था, जिसकी कोई शिकायत नहीं की थी। आज पुन: विवाद हुआ है, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें