फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की विदाई कराने को दूल्हे ने थाने में लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली (मैनपुरी)। धूमधाम से शादी होने के बाद विदा की तैयारी चल रही थी। तभी वाहन रोकने की रस्म के दौरान कम नेग देने पर बात बिगड़ गई। लड़की पक्ष ने विदा करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन



इसके बाद दूल्हा परिजनों के साथ फरियाद लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास में जुटी थी। कुरावली के गांव नानामऊ निवासी रामौतार की पुत्री की बारात गुरुवार को घिरोर क्षेत्र के गांव नगला पीत से आई थी।


रात को शादी की रस्में पूरी हुईं। शुक्रवार की सुबह दूल्हा प्रवेश ने दुल्हन के साथ सात फेरे लिए। फेरे की रस्म पूरी होने के बाद विदा की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन



पीड़ितों के अनुसार इसी बीच साले अनिल कपूर ने दूल्हे के वाहन को रोकने की रस्म अदा करके नेग के रूप में दूल्हा से बीस हजार रुपये की मांग की। दूल्हे ने रुपये कम दिए तो लड़की पक्ष के लोग नाराज हो गए।


इसी के चलते दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इस पर दुल्हन के पिता ने विदा करने से मना कर दिया। काफी देर तक चली पंचायत का कोई नतीजा नहीं निकला।


शुक्रवार की दोपहर बारातियों के साथ दूल्हे ने थाने पहुंचकर आप बीती सुनाई। थाने में तहरीर देकर विदा कराने की मांग की। थाना प्रभारी लालता प्रसाद ने बताया दुल्हन पक्ष के लोगों को थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन



समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में समझौते प्रयास चल रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें