फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘वृद्ध महिला से छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास की सजा पांच चप्पल’

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मांट(मथुरा)। नशे में धुत पड़ोसी ने वृद्ध महिला से रात में छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध पर पड़ोसी भाग खड़ा हुआ। सुबह महिला की शिकायत पर बुलाई गई पंचायत में पंचों ने आरोपी को पांच चप्पल मारने का फरमान सुनाया। फैसले के अनुसार महिला ने आरोपी को पंचायत के सामने पांच चप्पलें मारीं। इसके बाद मामले को रफा-दफा कर दिया गया।
विज्ञापन


मामला थाना मांट के एक नगला का है। शुक्रवार की रात करीब 60 साल की एक महिला घर के बाहर सो रही थी। तभी नशे में धुत होकर आए उसके पड़ोसी ने महिला से छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने इसका विरोध किया तो पड़ोसी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

महिला के परिजनों ने सुबह पंचायत में रात को हुई घटना की शिकायत की। इसके बाद आनन-फानन में पंचायत बुलाई गई। पंचों ने आरोपी पड़ोसी को पांच चप्पलें मारने का फरमान सुनाया। फैसले के अनुसार महिला ने भरी पंचायत में आरोपी पड़ोसी को चप्पल मारनी शुरू कर दीं।
विज्ञापन


गुस्साई महिला ने पांच से अधिक चप्पल मारी तो ग्रामीणों ने उसे रोक लिया। आरोपी की उम्र तकरीबन 50 साल है। इसके बाद मामले को रफा-दफा कर दिया। पुलिस भी इस मामले से अनभिज्ञ रही। प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद शर्मा ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। अगर कोई तहरीर देता है तो मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें