फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की घोषणा बेअसर, भटक रहे वेटरनेरी डिप्लोमा छात्र

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटरनेरी विवि के डिप्लोमा छात्र पशुधन विभाग के नियुक्ति एक्ट में संशोधन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। पांच माह पहले इसे लेकर मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई घोषणा भी बेअसर साबित हुई है।
विज्ञापन


राज्य सरकार की पहल पर ही वेटरनेरी विवि ने कुछ साल पहले फार्मेसी सहित डिप्लोमा कोर्सेज की शुरूआत की थी। छात्रों को उम्मीद थी कि डिप्लोमा के बाद उनके लिए रोजगार के नए द्वार खुल जाएंगे। सरकारी अस्पतालों में फार्मासिस्ट और पशुधन प्रसार अधिकारी के पदों पर नियुक्ति मिलेंगी साथ ही रजिस्ट्रेशन के बाद खुद भी काम कर सकेंगे।

लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हो सका। राज्य सरकार ने अब तक सरकारी अस्पतालों में इस विवि से डिप्लोमा धारकों की नियुक्ति के लिए एक्ट में संशोधन नहीं किया है। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन की भी कोई व्यवस्था भी नहीं की है। छात्र गुरु शरन ने बताया कि इसके लिए पिछले तीन साल से छात्र मथुरा से लेकर लखनऊ तक चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें