फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर बनना चाहती है साक्षी जैन

विज्ञापन
साक्षी जैन बनीं जिला टॉपर, अनुवृत मिश्रा रहे दूसरे स्थान पर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

जिले की टॉपर बनीं साक्षी जैन इंजीनियर बनना चाहती है और इसके लिए वह कोटा में रहकर कोचिंग कर रही है। परीक्षा परिणाम आने के बाद परिवारीजनों को साक्षी के जिले की टॉपर होने की सूचना मिली। इस सूचना से परिवार में खुशियां छा गईं। साक्षी परिवार में इस सफलता के मौके पर मिष्ठान का वितरण किया। परिवार के सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। साक्षी इस मौके पर घर में नहीं थीं। माता-पिता ने फोन पर उसे सफलता की बधाई दी। उसने फोन पर ही अमर उजाला को बताया कि वह इंजीनियरिंग की कोचिंग कोटा से कर रही है और आईआईटी करना चाहती है। उसने बताया कि उसने अभी से अपना लक्ष्य निर्धारित कर लिया है। साक्षी के पिता पुनीत जैन रेडीमेड कपड़े के कारोबारी हैं। मां रिया जैन गृहणी हैं। माता पिता ने भी इस खुशी के मौके पर कहा कि साक्षी के मन में कुछ कर गुजरने का जुनून है और वह पूरी तरह से अपने लक्ष्य को पाने की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें