फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस स्कूल बंद कराए, एक के विरुद्ध रिपोर्ट

विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
एटा। बिना मान्यता के संचालित दस स्कूलों को बंद कराया गया। वहीं एक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद सक्रिय बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बिना मान्यता के संचालित स्कूलों को बंद कराकर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए। बीएसए एसके तिवारी और खंड शिक्षा अधिकारियों की टीम ने मारहरा, शीतलपुर एवं अलीगंज विकास खंडों में संचालित अमान्य स्कूलों पर छापा मार बंद कराया गया। निधौली कलां के सैलार स्थित एमकेओ पब्लिक स्कूल एवं शिशु मंदिर बुढर्रा को बंद कराया। मारहरा विकास खंड का भूदेवी प्राथमिक स्कूल हयातपुर माफी, शीतलपुर ब्लाक के बदरिया स्थित मायादेवी पब्लिक स्कूल बंद कराया। अलीगंज विकास खंड के आरबीएस उमावि पिपरगांव, चौ.अनार सिंह प्रावि बिल्सड़ पट्टी, रामदास कलावती देवी शिक्षण संस्थान ककोड़ा, श्रीमती सूरज देवी प्रावि फर्दपुरा एवं जनकल्याण दीप उमावि फरसौली को बंद कराया। निर्देश के बाद भी बंद न करने पर अलीगंज पड़ाव स्थित जेडी गौड़ इंगलिश पब्लिक स्कूल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर थाना कोतवाली पुलिस को दी गई। बताते चलें कि गत वर्ष जिले भर में 198 अमान्य स्कूल चिन्हित किए गए थे।
अमान्य स्कूलों के विरुद्ध अभियान और तेज किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारियों एवं समस्त एनपीआरसी से ऐसे स्कूलों की सूची मांगी गई है। साथ ही इनसे अमान्य स्कूल संचालित न होने का प्रमाणपत्र लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसके तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें