फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
school van accident in delhi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। पिलुआ के सुन्ना नहर के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जाम खुलवाया।


थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी शैलेंद्र पुत्र रामनरेश और अरुण बाइक से एटा शहर की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बाइक बहुत तेज गति से जा रही थी। सुन्ना नहर के निकट सामने से आते ट्रक की लाइट पड़ने से बाइक चालक अपना संतुलन खो बैठा और दोनों ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इधर, दुर्घटना के बाद मार्ग जाम हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। पुलिस ने बमुश्किल मार्ग सुचारु कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें