फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी ने न्यायालय में दाखिल की चार्जशीट

विज्ञापन
तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

शहर में हुई हिंसा से जुड़े एक मामले में एसआईटी ने चार्जशीट सीजेएम न्यायालय में दाखिल कर दी है। यह चार्जशीट 18 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की गई है।
चार दिन पूर्व एसआईटी के प्रभारी को अपराध संख्या 62 के विवेचक ने यह चार्जशीट सौंपी थी। चार्जशीट के परीक्षण के बाद बुधवार को न्यायालय ने चार्जशीट 18 आरोपी वीरू, सचिन, दीपक वर्मा, अनुज तोमर, विनीत सक्सेना, गजेंद्र सिंह, भूपेंद्र, अनिल, अमित सक्सेना, राज, रोहित, गगन भारद्वाज, विशाल ठाकुर, संजय, रोहित, भरत कुशवाह, विष्णु एवं करन के खिलाफ दायर की गई। यह मुकदमा कोतवाली के तत्कालीन निरीक्षक रिपुदमन सिंह ने बल्वा, आगजनी, मारपीट, 7सीएलआर सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। एसआईटी ने इस पूरे मामले की विवेचना की। आगजनी और बलवा करने वाले आरोपियों की शिनाख्त विडियो फुटेज, सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर की गई। मौके पर पकड़े गए आरोपियों की पूछताछ के आधार पर भी कई आरोपी चिह्नित हुए।
विज्ञापन

26 जनवरी की हिंसा में युवक चंदन गुप्ता की हत्या के बाद प्रतिक्रिया में हुईं आगजनी और उपद्रव की घटनाओं में यह मामला दर्ज किया गया। शहर में कई स्थानों पर आगजनी की घटनाएं हुईं। नदरई गेट, बिलराम गेट, सहावर गेट व अन्य स्थानों पर खोके, दुकानों और वाहनों में आगजनी और तोड़फोड़ की गई। एसआईटी ने सीजेएम न्यायालय में चार्जशीट दायर की जिसको न्यायालय ने अवलोकन करने के बाद स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें