मथुरा। रिफाइनरी के बाद रेलवे पुल के समीप हाईवे पर मैनहोल से टकराकर मैनहॉल में गिरे बाइक सवार दो युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है। यह दोनों कर्मचारी नयति हास्पिटल में काम करते है।
दोनों कर्मचारियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीन दिन पूर्व कर्मचारी अपने भांजे के साथ गांव बरारी में शादी में शामिल होने जा रहे थे। कर्मचारी के भांजे ने एनएचएआई कर्मचारी और ठेकेदार के खिलाफ थाना रिफाइनरी में मुकदमा दर्ज कराया है।
भरतपुर के डीग निवासी राहुल पुत्र जगदीश अपने चाचा रत्नेश की शादी में शामिल होने के लिए 19 अप्रैल को गांव बरारी जाने के लिए मंडी समिति चौराहे पर इंतजार करने लगा। इसी बीच राहुल के मामा किशन पुत्र बाबूराम का फोन आया। राहुल मामा किशन और उनके दोस्त नीरज के साथ बाइक पर सवार होकर बरारी के लिए निकला।
थाना रिफाइनरी के सामने बाद रेलवे पुल के समीप मैनहोल से बाइक टकरा गई। बाइक सवार किशन और नीरज मैनहोल में गिर गए। राहुल को मामूली चोंटे आईं। सूचना पर पहुंची रिफाइनरी पुलिस ने दोनों को मैनहाल से निकालकर नयति में भर्ती कराया।
दोनों नयति हास्पिटल में फार्मेसी में नौकरी करते हैं। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। राहुल ने रविवार को थाना रिफाइनरी में एनएसएआई कर्मचारी और ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कराया है।