फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में बने ज्वैलरी पार्क, कारीगरों को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
ज्वैलरी - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा का ज्वैलरी कारोबार बर्बाद हो रहा है। यहां पर बनने वाली चांदी की ज्वैलरी देश भर में विख्यात है। प्रशासन की कार्रवाई से 50 हजार लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में यहां ज्वैलरी पार्क बनाने की दिशा में कार्य किया जाए।
विज्ञापन


इंडिया बुलियन एंड ज्वैलरी एसोसिएशन इस प्रस्ताव को लेकर सांसद हेमामालिनी से मिले। उन्हें बताया कि मथुरा में चांदी उद्योग देश के प्रसिद्ध उद्योगों में से एक है। एनजीटी के आदेश बाद चांदी की पालिश के कारखानों के बिजली और पानी के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।

प्रशासन द्वारा अभी तक इन उद्योगों को शिफ्ट करने के लिए जगह उपलब्ध नहीं कराई गई है। ऐसे में शहर के 50 हजार कारीगर बेरोजगार हो गए हैं। ऐसे में उद्योग को बचाए रखने के लिए मथुरा में एक ज्वैलरी पार्क का निर्माण कराया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन


इस पर सांसद हेमामालिनी ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजेंद अग्रवाल हाथी वाले, प्रदेश कमेटी के डायरेक्टर प्रभात अग्रवाल, महासचिव चिराग अग्रवाल, कुश अग्रवाल, निकुंज मोहन अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, टोनी, अमित गोयल, राज कुुमार बंसल, विनीत अग्रवाल, अमित मित्तल, विकास अग्रवाल, रूप कृष्ण गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें