फिरोजाबाद। चूड़ी पकाई भट्ठी पर कार्यरत श्रमिकों की समस्या को लेकर गांधीपार्क में रविवार को बैठक हुई। बैठक में श्रमिकों अपनी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं।
श्रमिकों का कहना था कि पकाई भट्ठी मालिक हर स्तर पर शोषण कर रहे हैं। दस साल पहले जो रेट प्रति तोड़ा मिलता था वो गैस की भट्ठी लगने के बाद आधा रह गया है। कुछ भट्ठियां कारखानों में लेबर ा चला रहे हैं। उसमें भी रेट घटाकर आधे कर दिए हैं। पकाई भट्ठियों में काम करने वाले श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीकरण नहीं कराया गया। इसके चलते सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा। श्रमिकों की समस्याएं सुन भाजपा नेता प्रेम सिंह वर्मा ने कहा कि चूड़ी पकाई भट्ठी मजदूर मजदूरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
श्रमिकों की समस्या के संबंध में 23 अप्रैल को एक मांग पत्र सहायक श्रमायुक्त को सौंपा जाएगा। महबूब अजी ने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं के निदान को एकजुट होना जरूरी है। नेमीचंद्र ने कहा कि पकई भट्ठी मालिकों ने श्रमिकों का शोषण बंद नहीं किया तो आंदोलन को बाध्य होंगे। लालबहादुर शर्मा, राजू कुशवाहा, जाकिर अली, सुभाष, पप्पू, विमल राठौर, जयप्रकाश कुशवाहा, गौरीशंकर, लोटन सिंह, शाबिर अली, राधेश्याम, कमल किशोर मौजूद रहे।