फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन समस्याओं को लेकर सपा ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगरीय क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं को लेकर सपा प्रतिनिधिमंडल ने एमएलसी डा. दिलीप यादव के नेतृत्व में नगर निगम अफसरों से मुलाकात की। सपा नेताओं ने 15 दिन में समस्याओं का समाधान नहीं होने की स्थिति में क्रमिक अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरस रही जनता की समस्याएं लेकर सपा प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नगर आयुक्त व अन्य अफसरों से मुलाकात की। एमएलसी डा. दिलीप यादव ने कहा कि रमजान से पूर्व शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था, घनी आबादी एवं समस्या ग्रस्त क्षेत्रों में पेयजल टैंकर पहुंचवाने, खराब पडे़ हैंडपंपों व सबमर्सिबल पंप को तत्काल ठीक कराने की मांग की।

सपा नेताओं ने नगर आयुक्त व अन्य अधिकारियाें को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया। नगर निगम परिसर में क्रमिक अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। प्रतिनिधिमंडल सपा एमएलसी दिलीप यादव, एहतशाम अली बाबर, अखलाक उद्दीन, शाहिद अंसारी, अरशद अली, जगमोहन यादव, बंटू कठेरिया, कान्हा यादव, राजू यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें