फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी हॉकर से मारपीट कर लूट की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। गैस एजेंसी के हॉकर से बाईक सवार तीन युवकों ने मारपीट कर रुपयों से भरा थैला छीनने का प्रयास किया। हॉकर के शोर मचाने पर युवक भाग गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला बेलमपुरी निवासी प्रवीण कुमार जसराना की जयराम एलपीजी सेवा केंद्र पर हॉकर के रुप में काम करता है। गुरुवार को वो डिलीवरी लेकर मोहल्ला गाडीवान निवासी हृदयेश के घर पहुंचा। बाइक खड़ी कर उन्हें बुलाने जा रहा था कि पल्सर सवार तीन युवकों ने आकर मारपीट कर दी।

विरोध करने पर युवकों ने रुपयों से भरा छीनने का प्रयास किया। छीनने के प्रयास में थैले की तनी टूट गई। हॉकर के शोर मचाने पर लोगों को आता देख युवक भाग गए। प्रवीण ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक ऊदल सिंह ने कहा कि मामला संदिग्ध है। जॉच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें