फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ने दी सांत्वना, पांच-पांच लाख मुआवजे की मांग

विज्ञापन
सांत्वना देने पहंचे रालोद के नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। महानगर के लक्ष्मीनगर के खेत में ट्यूबवेल के गड्ढे में ढाय के नीचे दबकर मरे चचेरे भाइयों के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे रालोद नेताओं ने प्रदेश सरकार से पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग की। रविवार की सुबह रालोद जिलाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह और महानगर संयोजक ताराचंद गोस्वामी के नेतृत्व में कार्यकर्ता लक्ष्मीनगर पहुंचे। यहां रालोद नेताओं ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद की बात कहीं। महानगर संयोजक ने बताया कि पांच मार्च को मृतकों के परिजन डीएम सर्वज्ञराम मिश्र से मिलेंगे। सांत्वना देने वालों में गौरव मलिक, डॉ. अशोक अग्रवाल, रोहित प्रताप, भूरी सिंह, लोकेश शर्मा, बाबूलाल सैनी, बिरजो सैनी, गोविंद सैनी, राकेश सैनी, जग्गो सैनी, हरपाल सैनी, कप्तान सैनी, ओमप्रकाश सैनी, राम सिंह सैनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें