फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी सीबीएसई परीक्षाएं

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। सीबीएसई की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। मथुरा में 13 परीक्षा केंद्रों पर ये परीक्षाएं होंगी। सोमवार को इंटर की अंग्रेजी की परीक्षा है। इसके लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को सिटिंग प्लॉन सहित सभी व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षाएं आयोजित कराई जा रही है। नकल की किसी भी शिकायत पर सख्त कार्रवाई होगी। सीबीएसई की परीक्षाएं 13 परीक्षा केंद्रों पर होंगी। इसमें मथुरा में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं इसके अलावा वृंदावन में एक और कोसी में तीन केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षाओं में दसवीं के 9073, इंटर के 6338 छात्र सहित कुल 15411 परीक्षार्थी भाग लेेंगे। परीक्षा केंद्र बने कान्हा माखन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डा.अनिल यदुवंशी ने बताया सोमवार को परीक्षा का पहला दिन है ऐसे में छात्र और छात्राएं अपने परीक्षा केंद्रों पर आधा घंटे पहले पहुंचकर सिटिंग प्लॉन को ठीक से समझ लें। परीक्षाएं 10:30 बजे से प्रारंभ होंगी। सचल दस्ते करेंगे छापामारी मथुरा। परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए तीन सचल दस्ते बनाए गए हैं। प्रत्येक टीम में दो सदस्य है। ये दस्ते परीक्षा शुरू होने के साथ ही गोपनीय रूट बनाकर परीक्षा केंद्रों पर छापामार कार्रवाई करेंगे। ‘सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में ये परीक्षाएं आयोजित कराई जा रही है। नकल की किसी भी शिकायत पर सख्त कार्रवाई होगी।’ डा. अजय शर्मा, सिटी कोआर्डीनेटर, सीबीएसई परीक्षा मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें