फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की पांच भट्ठियां तोड़ीं, कच्ची शराब बरामद

विज्ञापन
शराब की पांच भट्ठियां तोड़ीं, कच्ची शराब बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

आबकारी विभाग एवं पुलिस ने होली को देखते हुए जिले में कई स्थानों पर छापे मारे। पटियाली क्षेत्र में शराब की पांच भट्ठियों को जेसीबी से नष्ट कराया, जबकि मौके से 125 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए। वहीं सहावर में 832 अरुणाचल के क्वाटर एवं गंजडुंडवारा क्षेत्र में 50 पेटी शराब हिमाचल प्रदेश की बरामद की।
पटियाली के गांव हीरा नगला में आबकारी एवं पुलिस की टीम ने होली के लिए बनाई जा रही अवैध शराब की पांच भट्ठियों को तुड़वाया। सीओ बीएस वीर सिंह एवं आबकारी निरीक्षक परमहंस कुमार, जितेंद्र, एसओ पटियाली जयसिंह ने गांव में घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी झाड़ियों में छिपकर फरार हो गए। टीम ने मौके से125 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 5000 लीटर लहन नष्ट कराया।
विज्ञापन

सहावर में क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार के निर्देशन में गांव परतापुर में गैर प्रांत की शराब के कारोबार किए जाने की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने टीम बनाकर गांव में छापामार कार्रवाई की। पुलिस को देखकर तीन लोग फरार हो गए, जबकि एक आरोपी महेश को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से अरुणाचल प्रदेश की 832 क्वाटर शराब एवं बड़ी संख्या टाइगर, दिलवर आदि ब्रांड की शराब के रैपर तथा होलोग्राम बरामद किए। फरार हुए आरोपियों में चोब सिंह, सुनील कुमार निवासी परतापुर एवं विपिन कुमार निवासी गांव चांडी हैं।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा क्षेत्र में पुलिस व क्राइम ब्रांच के ग्राम सिकहरा में कार्रवाई की। पुलिस को वहां से 50 पेटी हिमाचल प्रदेश की शराब बरामद हुई। पुलिस शराब की पेटियों को बरामद कर कोतवाली ले आई। वहीं सुन्नगढ़ी पुलिस ने पांच लीटर कच्ची शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी सूबेदार सिंह निवासी धर्मपुर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें