फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साले ने बहनोई के खिलाफ कराया हत्या का मुकदमा, समझौता

विज्ञापन
फांसी - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। मृतका के भाई ने बहनोई के खिलाफ हत्या का मुकदमा थाना हाईवे में दर्ज कराया है। आरोप है कि बार-बार परेशान करने वाले बहनोई ने उसकी बहन की हत्या की है। सोमवार को थाना हाईवे के गांव नरहौली में विवाहिता फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। थाना हाईवे के गांव नरहौली निवासी हरजीवन के बेटे वेदो जाटव और वीरो जाटव का विवाह हाथरस के गांव नया बांस निवासी सियाराम की बेटी रेखा और अनीता से साल 2008 में हुआ था। सोमवार की देर शाम छोटी बहन अनीता के फांसी लगाकर आत्महत्या की सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव को पंखे से उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे भाई नरेश की तहरीर पर बहनोई वीरो जाटव के खिलाफ थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पर, दोनों पक्ष में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें