फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती के लालच में दमाद ने सास की गला दबाकर की हत्या

विज्ञापन
खेती के लालच में दमाद ने सास की गला दबाकर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। जमीन के लालच में दमाद ने सास की हत्या कर शव को खेत में लगी भूसे की बुर्जी में छिपा दिया। पुलिस ने दमाद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

भूदेवी (70) पत्नी हरनाम सिंह निवासी लोधीपुर के कोई पुत्र नहीं है। उसका दमाद हरीसिंह पुत्र निहाल सिंह निवासी हिम्मतपुर सई साथ में रहता है। भूदेवी के पास 13 बीघा जमीन थी। इस जमीन पर दमाद की नजर थी। वह आए दिन अपनी सास से जमीन अपने नाम कराने के लिए दबाव बनाता था, लेकिन सास जमीन उसके नाम नहीं की। इससे नाराज होकर दामाद ने सास को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। खेत में आलू खुदाई का कार्य होने से वह खेतों पर ही रह रही थी। दमाद को सास की हत्या करने का मौका मिल गया। उसने रात के समय उसकी हत्या करने के बाद शव को खेत में बुर्जी में छिपा दिया। वृद्धा के शरीर का कुछ हिस्सा बुर्जी से बाहर दिखाई देने पर ग्रामीणों की नजर पड़ गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव बाहर निकाला। वृद्धा की हत्या की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित जमा हो गए। सूचना पर वृृद्धा के रिश्तेदार भी पहुंच गए। भतीजे साहब सिंह ने दामाद को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त मफलर भी बरामद कर लिया।
अपनी पत्नी की चुकी है मौत
कासगंज। भूदेवी की दो बेटी थी। उसने पहले अपनी बड़ी बेटी प्रवेश की शादी निहाल सिंह से की। छह-सात साल पहले उसने उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद उसने अपनी साली तारावती से शादी कर ली। वह तारवती व बच्चों के साथ ससुराल में ही रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें