फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना को बचाने के लिए आगे आएं ब्रजवासी: वंदन गिरी

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। यमुना बचाओ अभियान के तहत 12वीं बार बटेश्वर से महंत वंदन गिरि महाराज के निर्देशन में चली पदयात्रा बुधवार को बलदेव पहुंची। ग्रामीणों ने पदयात्रियों का स्वागत किया। पदयात्रियों ने ग्रामीणों के साथ यमुना बचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


इससे पहले पदयात्रा का पड़ाव पटलौनी में रहा। पदयात्रियों ने दाऊजी महाराज के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। इसके उपरांत पदयात्रा छौली आदि गांवों में होते हुए अगले पड़ाव चिंताहरण महादेव मंदिर पहुंची। बलदेव में वंदन गिरी महाराज ने कहा कि प्रत्येक ब्रजवासी को ब्रज में यमुना को बचाने के लिए संकल्प लेना चाहिए, तभी ब्रज का पुराना व प्राचीन स्वरूप वापस लौटेगा।

भागवत वक्ता साध्वी कुसुम शर्मा ने बताया कि पैदल यात्रा एक फरवरी से चल कर ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा करते हुए सात मार्च को वृंदावन में संपन्न होगी। पदयात्रा में 250 से अधिक विभिन्न प्रांतों के पदयात्री शामिल हैं। चिंताहरण महादेव के प्रमुख संत केशवदास ने सभी यात्रियों का स्वागत किया। सियाराम दास, शिवदयाल उपस्थित थे।
विज्ञापन


यमुना बचाओ पदयात्री की मौत

250 पदयात्रियों के साथ चली यमुना बचाओ पदयात्रा के बलदेव के गांव पटलौनी पहुंचने पर मंगलवार की रात पड़ाव के दौरान एक पदयात्री की मौत हो गई। मृतक झारखंड निवासी मौलीन गो था। पदयात्रियों का कहना था कि मृतक को सर्दी लगी थी। गांव पटलौनी, सैलखेड़ा, नगला मंशा के ग्रामीणों ने उसका अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें