फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मस्थान क्षेत्र में सीवर लाइन निर्माण को खींचतान

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। पर्यटन के लिहाज से सर्वाधिक महत्वपूर्ण श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास सीवर लाइन निर्माण को लेकर जल निगम और नगर निगम में खींचतान मच गई है। इसके कारण सीवर लाइन का निर्माण का काम शुरू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


हृदय योजना के तहत श्री कृष्ण जन्मस्थान और इसके आसपास करोड़ों रुपये के विकास कार्य होने हैं। इन कामों की शुरूआत श्रीकृष्ण जन्मस्थान के यलो जोन और निकट की कालोनी जगन्नाथपुरी में सीवर लाइन डाले जाने से होनी है। नगर निगम द्वारा इसका सर्वे भी कर लिया गया है। निगम द्वारा दो करोड़ 40 लाख का प्रस्ताव भी भेजा गया। लेकिन अब निगम इस कार्य से पीछे हट रहा है। इसके पीछे कई तकनीकी कमी बताई जा रही हैं। इनके चलते नगर निगम द्वारा इस कार्य को जलनिगम का बताया जा रहा है।


उधर, जल निगम द्वारा इसे नगर निगम का काम बताया जा रहा है। जानकारी रहे श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दुकानदारों द्वारा नगर निगम अन्य विकास कार्यों में सहयोग से पहले सीवर लाइन डालने की शर्त रखी गई थी। जल निगम के महाप्रबंधक मंजू गुप्ता ने बताया कि यह कार्य नगर निगम का है नगर निगम द्वारा ही किया जाएगा। जबकि नगर आयुक्त उज्जवल कुमार का कहना है कि सीवर लाइन का काम जल निगम का है इसलिए सीवर लाइन को जल निगम द्वारा ही पूर्ण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें