फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोश की आग में झुलसी पद्मावत

विज्ञापन
कासगंज के सिनेमाघरों में नहीं चलेगी पदमावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। हाल ही में रिलीज होने जा रही फिल्म पद्मावत आक्रोश की आग में झुलस गई है। रानी पद्मावती को लेकर दिखाए गए दृश्यों को लेकर क्षत्रिय समाज में जबरदस्त विरोध है। इसे लेकर जिले के सिनेमा संचालकों ने भी हाथ खड़े कर लिए हैं। विरोध को देखते हुए जिले के सिनेमा घरों में पद्मावत फिल्म का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, पिछले दिनों रिलीज होने जा रही फिल्म पद्मावती को लेकर क्षत्रिय समाज ने आक्रोश जताया था। समाज के लोगों के साथ करणी सेना ने फिल्म में रानी पद्मावती के चरित्र को गलत तरीके से प्रदर्शित करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान करणी सेना ने फिल्म निर्माता का पुतला फूं का और फिल्म को रिलीज नहीं करने की मांग की थी।

इसके बाद फिल्म के कुछ दृश्यों को काटकर नाम पद्मावत करके रिलीज करने का मामला सामने आया। मगर विरोध फिर भी थमता नजर आया। ऐसे में विरोध को देखते हुए शहर के सिनेमा संचालक ने फिल्म प्रदर्शन करने से हाथ खड़े कर लिए हैं। सिनेमा संचालक का कहना है कि विरोध के चलते फिल्म को टाकीज में नहीं लगाया जाएगा। उधर, करणी सेना ने सिनेमा संचालक का आभार जताया है।
विज्ञापन



लोगों में फिल्म को लेकर क्रेज
विरोध से झुलस रही पद्मावत रिलीज से पहले ही प्रसिद्धि पा गई है। एक ओर जहां लोग विरोध में हैं, वहीं दूसरी ओर फिल्म देखने का लोगों में क्रेज नजर आ रहा है। जिले में फिल्म नहीं लगने से युवा वर्ग खासा मायूस नजर आ रहा है।
विज्ञापन



फिल्म के विरोध को देखते हुए पद्मावत नहीं लगाएंगे। इसे लेकर काफी आक्रोश चल रहा है।
राहुल कपूर, टाकीज संचालक
फिल्म में रानी पद्मावती को लेकर दृश्य गलत है। इसका विरोध करते हैं। फिल्म नहीं लगाने पर टाकीज संचालक का आभार जताते हैं।
शैलेंद्र सोलंकी, प्रवक्ता करणी सेना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें