एटा। अचानक गिरी मकान की छत से दबकर महिला सहित चार लोग घायल हो गए। जिन्हें परिजनों ने मलबे से निकालते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव मुखरना निवासी रामपाल की पत्नी राममूर्ति अपनी पुत्रबधू रुबी और बेटा अतुल एवं बबिता पत्नी सुभाष के साथ रविवार को छत पर बैठकर धूप सेंक रही थी। उसी समय अचानक मकान की छत नीचे गिर गई। जिससे छत पर बैठे सभी लोग मलबे में दब गए। अचानक मकान गिरने की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
जिन्होंने आनन-फानन में मलबे को हटाते हुए उसके नीचे दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। जहां से बाद में परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल पहुंचे लोगों ने घर पुराना होना बताया। वही मामले की जानकारी पाकर पिलुआ पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी पिलुआ ने बताया कि रामपाल के दो कमरे बने थे। जिसमें से एक कमरे की छत गिर गई है।