फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय और सांड़ टकराने से ट्रेनें हुई प्रभावित

विज्ञापन
train - फोटो : file photo
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। शनिवार शाम अलग-अलग ट्रेनों से नीलगायों के टकराने के चलते ट्रेनें प्रभावित रहीं। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ गया।
विज्ञापन


पहली घटना शाम 6.30 बजे हुई जब नई दिल्ली से रांची जा रही 12826 झारखंड संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस महरावल और कलुवा रेलवे स्टेशनों के मध्य पहुंची तभी ट्रेन के सामने नीलगाय आ गई। उसके चिथड़े उड़ गए। चालक ने ट्रेन को रोकते हुए मुख्य नियंत्रण कक्ष को घटना की जानकारी दी। लगभग 15 मिनट बाद इंजन को पुन: चालू कर ट्रेन को आगे बढ़ाया जा सका।

वहीं दूसरी घटना शाम 7.15 बजे करीब हुई। 15633 गोहाटी एक्सप्रेस कानपुर रेलखंड के अच्छल्दा और पाता रेलवे स्टेशनों के बीच पहुंची तभी एक नीलगाय ट्रेन के सामने आ गई। इंजन की चपेट में आने से नीलगाय के चिथड़े उड़ गए और इंजन में फंस गए। चालक ने ट्रेन रोकते हुए मुख्य नियंत्रण कक्ष को अवगत कराया और इंजन को साफ कर करीब 20 मिनट बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया। इस दौरान पीछे चल रही कई ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें