फिरोजाबाद। परिषदीय स्कूलों में अब उजियारा होगा। शासन ने स्कूलों में फर्नीचर व्यवस्था के साथ विद्युतीकरण के लिए बजट आवंटित किया है। विद्युत कनेक्शन एवं फीटिंग के साथ पंखे, बल्व लगेंगे। ताकि गर्मी के में बच्चों को पसीना न बहाना पड़े।
गरीब बच्चों के लिए स्कूलों में सरकार तमाम व्यवस्थाएं करने में जुटी है। पहली बार स्कूलों में ब्रेंच-डेस्क आ रही हैं। वहीं विद्युतीकरण के लिए शासन ने 49.45 करोड़ रुपये बजट जारी कि या है। फिरोजाबाद जिले के करीब 165 स्कूलों में विद्युतीकरण कराया जाएगा।
हर स्कूल को 36 हजार रुपये का बजट मिलेगा। विद्युतीकरण में वायरिंग, फीटिंग एवं उपकरण खरीदने होंगे। जिले में करीब 300 विद्यालय है। जहां विद्युत कनेक्शन नहीं है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिदानंद यादव का कहना है कि आदेश हो चुके हैं। धनराशि मिलते ही स्कूलों में विद्युतीकरण का शुरु करा दिया जाएगा।