मैनपुरी। घिरोर ब्लाक के 86 बीडीसी सदस्यों की पुष्टि करने के बाद पूत्री पत्रावली जिला जज न्यायालय से सर्वोच्च न्यायालय भेजी जाएगी। सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई सात जनवरी को होगी। जिला जज नंदलाल ने सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पत्रावली सर्वोच्च न्यायालल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
घिरोर ब्लाक प्रमुख सरिता यादव के खिलाफ 63 बीडीसी सदस्यों ने बीडीसी सदस्य सत्यपाल सिंह यादव के नेतृत्व में नौ अगस्त को शपथपत्रों सहित अविश्वास जताने पर हुए मतदान के बाद सर्वोच्च न्यायाल के आदेश पर गुरुवार की रात तक जिला जज ने व्यक्तिगत रूप से बीडीसी सदस्यों से पुष्टि की थी।
सर्वोच्च न्यायालय ने पुष्टि करने केे बाद सात जनवरी तक पत्रावली सर्वोच्च न्यायालय में भेजने के निर्देश दिए थे। जिला जज ने विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पत्रावली सर्वोच्च न्यायालय भेेेजने की तैयारी शुुरू कर दी है। 86 बीडीसी सदस्यों ने अपने हस्ताक्षर, मतदान के समय की पुष्टि की है। सर्वोच्च न्यायालय में पत्रावली पहुंचने के बाद अंतिम निर्णय होगा।