मैनपुरी। दवा लेने से जा रहे बाइक सवार दंपति और युवती को टैंकर की चपेट में आ गए। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल दंपति को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना बेवर क्षेत्र के गांव जोगा निवासी सुखराम सिंह शनिवार को पत्नी रोशनी और पुत्री चांदनी के साथ दवा लेने के लिए जिला अस्पताल आ रहे थे। बाइक जब जीटी रोड पर गंगा ढाबा के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे टैंकर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
सभी घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चांदनी की मौत हो गई। वहीं घायल दंपति को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सुखराम व पत्नी रोशनी देवी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने चांदनी के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।