फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम होने पर दरिंदों ने कर डाली ये हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में दबंगों से खौफजदा एक हिंदू बंजारा परिवार गांव से पलायन करने को मजबूर हो गया है। बुधवार रात गैर संप्रदाय के युवकों ने बंजारा परिवार की युवती से दुष्कर्म की कोशिश की। नाकाम होने पर उसकी जमकर धुनाई कर डाली।
विज्ञापन


जब पीड़िता थाने में शिकायत लेकर पहुंची तो वहां भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। करीब एक सप्ताह पूर्व हुई घटना में भी पुलिस ने आरोपियों को थाने मामूली धाराओं में चालान कर छोड़ दिया था। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दूसरे समुदाय के लोग अधिक संख्या में निवास कर रहे हैं। यहां दो चार बंजारा परिवार रहते हैं। एक बंजारा परिवार दबंगों के खौफ के चलते अब घर से निकलने में डर रहा है।

आरोप है कि बुधवार रात को जब एक युवती शौच के लिए गई तो गैर संप्रदाय के युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। साथ ही उसे उठाकर ले जाने की कोशिश भी की। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती की पिटाई भी की। पीड़िता जब मां के साथ थाने पहुंची तो वहां भी उसे बैठाए रखा गया। कार्रवाई व न्याय के नाम पर उन्हें कुछ भी नहीं मिला। आरोपी दबंग हैं और गांव में कई गैर कानूनी कामों में संलिप्त हैं।
विज्ञापन


वहीं इस मामले में एसपी राजेश एस का कहना है कि मामला अभी संज्ञान में नहीं है। जानकारी करने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा।

एक सप्ताह पहले फाड़ दिए थे कपड़े

युवती ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले भी रुपये दिखा कर आरोपियों ने अश्वलीलता की थी। विरोध करने पर मारपीट करते कपडे़ फाड़ दिए थे। उसके पिता को पीटकर लहूलुहान कर दिया था। जब शिकायत की गई तो आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस ने शांतिभंग की धारा में पाबंद कर दिया। इसके चलते अब आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें