फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा तो सता के राम के पीछे दौड़ रही : राज बब्बर

विज्ञापन
राज बब्बर - फोटो : डैंमो
विज्ञापन
मथुरा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि भाजपा सीता के नहीं सत्ता के राम के पीछे दौड़ रही है। उन्होंने कहा कि अब जनता भी सत्ता के राम की पूजा करने वालों को जवाब देने लगी है। निकाय चुनाव में भाजपा को इसका पता चल जाएगा। राज बब्बर शुक्रवार को कांग्रेस से मेयर पद के प्रत्याशी मोहन सिंह के चुनाव प्रचार में मथुरा आए थे। यहां उन्होंने शहर में लगने वाले भीषण जाम को लेकर मथुरा की भाजपा सांसद और प्रदेश मंत्री की चुटकी भी ली।
विज्ञापन


इस मौके पर कांग्रेस कार्यालय में बुलाई गई प्रेसवार्ता में राज बब्बर ने कहा कि भाजपा की सत्ता होने के बाद भी यमुना में गिर रहे नालों को बंद नहीं किया जा सका। कांग्रेस द्वारा बनाई गई जेनर्म योजना का लाभ जनता तक नहीं पहुंच सका। इसका कारण ही यह रहा कि हमारे पास मेयर और पालिकाध्यक्ष नहीं थे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी चाहते थे कि इन सरकारी योजनाओं का लाभ नीचे तक जाए।

उन्होंने कहा कि लखनऊ में किसी की भी सत्ता हो, यदि कांग्रेस का मेयर चुना जाता है तो मथुरा की उम्मीदें पूरी होंगी। उधर, राज ब्बर ने भाजपा की सांसद और प्रदेश मंत्री की चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा के यहां पर बड़े-बड़े नेता मौजूद हैं। इसके बाद भी जनपद विकास में पिछड़ रहा है। फिर बोले, और क्या कहे, राया में जाम लगने के कारण वह अपने प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो नहीं कर सके।
विज्ञापन


उन्होंने अपने प्रत्याशी की जीत की अपील की। इस दौरान शहर कांग्रेस कार्यालय पर उनके साथ कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी मोहन सिंह के अलावा पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, महेश पाठक, यामिनी रमण आचार्य, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा बिटटू, जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया और कार्यकारी जिलाध्यक्ष अशोक चकलेश्वर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें