फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के शव से लिपट कर रो रही महिला को ससुर ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव पैज में गुरुवार सुबह पति के शव से लिपट कर रो रही महिला की ससुर ने पिटाई की। वहां मौजूद ग्रामीणों ने महिला को बचाया। युवक के खुदकुशी के पीछे ससुरालीजनों के मारपीट करने की बात कही जा रही है। ससुरालीजनों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित कराने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन



गांव नगला पैज निवासी पंकज जाटव की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व गांव सरैया निवासी डॉली के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद डॉली ने एक पुत्र को जन्म दिया था। गुरुवार सुबह पंकज भाई के साथ खेतों की ओर मजदूरी करने के लिए गया था। इस दौरान बीच से ही गायब हो गया। कुछ देर बाद करीब आठ बजे पंकज का शव गांव स्थित एक खेत में बिजली के टावर के एंगल में लटका मिला।


जानकारी होने के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। पत्नी भी शव से लिपट कर रोने लगी। आरोप है कि इस दौरान ससुर रनवीर ने महिला की पिटाई कर दी। वहां मौजूद ग्रामीण ने महिला को बचाया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता ने बताया कि पंकज ने ससुर को कुछ रुपये उधार दिए थे। बुधवार को रुपये को लेकर विवाद हुआ। इसके चलते पंकज को पीटा था। मारपीट से क्षुब्ध पुत्र ने आत्महत्या की है। पुलिस ने तहरीर पर ससुर रनवीर सिंह, सास धनदेवी, सचिन व उमाशंकर के विरुद्ध मामला दर्ज किया।
विज्ञापन



पंकज के खुदकुशी की वजह ससुरालीजनों के मारपीट किए जाना बताया गया है। वहीं चर्चा है कि ससुर बहू के साथ गाली गलौज करता था। बहू ने ससुर के एक कृत्य के बारे में पति को बताया था। इसके बाद झगड़ा भी हुआ था। इसके चलते पंकज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें