फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम, अतिक्रमण से निजात चाहते है नगरवासी

विज्ञापन
जलेसर बाजार में अतिक्रमण का कब्जा
विज्ञापन
जलेसर। निकाय चुनाव में समस्याओं का समाधान करने वाला चेयरमैन चाहिए। नगर में अतिक्रमण की समस्या से आम नागरिक से लेकर व्यापारी तक परेशान हैं। व्यापारियों द्वारा दुकानों के आगे पांच से छह फुट जगह पर सामान रख लेने से अक्सर जाम लगता है। लोगों ने कहा कि अतिक्रमण जैसी समस्या से निजात दिलाने वाला चेयरमैन चाहिए।
विज्ञापन


नगर के प्रमुख चौराहों जहां ढकेल, ई-रिक्शा एवं टेंपो वालों का जमावड़ा है। वहीं प्रमुख बाजारों में व्यापारियों द्वारा दुकानों के आगे किए अतिक्रमण से जाम की समस्या गंभीर बनी हुई है। पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण को हटाने में कोई रुचि ही नहीं दिखाई जा रही है। प्रशासन द्वारा यदा कदा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है, जो एक दो दिन तो ठीक ठाक रहता है फिर वहीं जस की तस स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

नगर क्षेत्र मे सर्वाधिक अतिक्रमण आगरा रोड चौराह, शेरगंज, बड़ा बाजार, नाला बाजार, गांधी चौक, मंडी जवाहर गंज, हनुमान मंदिर एवं निधोली कला चौराहा इसका शिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें