फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में गड़बड़ी की मुख्य चुनाव आयुक्त से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। निकाय चुनाव के लिए जनपद में 29 नवंबर को मतदान होना है लेकिन मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वार्ड नंबर-32 के पार्षद प्रत्याशी ने गड़बड़ी के संबंध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त से शिकायत की है।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 32 हिमायूंपुर प्रथम से गोपाल शर्मा पार्षद पद का चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि दो नवंबर को डीएम को आपत्ति दर्ज कराई गई थी कि कुछ विशेष लोग वोटों को बदलने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ अफसर व कर्मचारी निकाय चुनाव को प्रभावित करना चाहते हैं।

वार्ड नंबर 32 के भाग संख्या 205 के 1186 वोट हटाकर वार्ड संख्या 28 में जोड़ दिया है। एसडीएम को आठ नवंबर को शिकायती पत्र दिया था तो उन्होंने आश्वासन दिया था कि यह मतदाता सूची की अंतिम प्रकाशन सूची है। इसके आधार पर आपका आवेदन स्वीकार कर लिया है। इसी आधार पर चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर वार्ड नंबर 32 के भाग संख्या 205 के वोट वार्ड नंबर 28 में जोड़ दिए हैं, जो पूरी तरह असंवैधानिक व गैर कानूनी है। अत: मामले का संज्ञान लेते हुए मतदाता सूची को वार्ड को वार्ड संख्या 32 में शामिल कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें