फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव को वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जनपद में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निकाय चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। चुनाव के लिए वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद जनपद में निकाय चुनाव 29 नवंबर को होगा। फिरोजाबाद नगर निगम, टूंडला, शिकोहाबाद, सिरसागंज, जसराना नगर पालिका परिषद तथा एका व फरिहा नगर पंचायत का चुनाव होगा। नगर निगम में पहली बार जनता महापौर व पार्षदों का चुनाव करेगी।

निकाय चुनाव के लिए चार से 10 नवंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 11 नवंबर को जांच, 13 को नाम वापसी, 14 को प्रतीक चिन्ह आवंटित होंगे। 29 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव में लगने वाले मतदान कार्मिकों को मतदान स्थल तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन को काफी संख्या में वाहनों की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन


डीएम नेहा शर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वाहनों के अधिग्रहण से पूर्व जिला प्रशासन द्वारा रूर्ट चार्ट, सेक्टर व जोन तैयार कराए जा रहे हैं, जिससे यह पता चल सके कि कितने वाहनों की आवश्यकता होगी। एआरटीओ कार्यालय द्वारा अधिग्रहण किए जाने वाले वाहनों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें