फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पुलिस की मौजूदगी में सील होगा भाजपा नेता का होटल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। भाजपा नेता का होटल गुरु कृपा धाम अब पुलिस की मौजूदगी में सील होगा। मंगलवार को इसे सील करने गए प्राधिकरण के इंजीनियरों से भाजपाइयों ने गाली गलौज और अभद्रता की थी, जिससे टीम लौट गई थी। कहा गया है कि अब इस मामले में एमबीडीए के अधिकारी पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई करेंगे। प्राधिकरण को शिकायत मिली थी कि धौली प्याऊ स्थित होटल गुरु कृपा धाम का नक्शा आवासीय भूखंड में पास है लेकिन उस पर चार मंजिला होटल का निर्माण करा लिया गया है। इस जानकारी के बाद सक्रिय हुए प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ने मंगलवार को इंजीनियरों को होटल सील करने के लिए भेजा था लेकिन, होटल सील करने गई प्राधिकरण की टीम के साथ वहां पर एकत्रित हुए भाजपाइयों ने अभद्रता और गाली गलौज की। इससे इंजीनियर वापस लौट गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए एमबीडीए की उपाध्यक्ष यशु रुस्तगी ने कहा है कि अब होटल सील करने की कार्रवाई पुलिस की मौजूदगी में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें