फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा बिहार में मिला शव कृष्ण का निकला

विज्ञापन
युवक की हत्या
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। दिवाली से एक दिन पूर्व कृष्णा बिहार कालोनी में मिला रक्त रंजित शव हरियाणा के पन्हैडा गांव के कृष्ण का निकला। वह सजायाफ्ता कैदी था, जो 45 दिन की पैरोल पर आया था। परिजनों ने उसकी शिनाख्त कर घटना का कारण पुरानी रंजिश बताते हुए गांव के नाम नामजदों सहित सात अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बताते चलें कि बुधवार की शाम को कार सवार लोग उसके रक्त रंजित शव को फायरिंग कर राजमार्ग पर कृष्णा बिहार कालोनी में फेंक गए थे। मृतक की शिनाख्त कृष्ण निवासी गांव पन्हैडा बल्लभगढ़ हरियाणा के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक के अनुसार मृतक नीमका जेल में दोहरे हत्या के आरोप में सजा काट रहा था। फिलहाल वह 45 दिन की पैरोल पर आया हुआ था। मृतक के पिता मोतीराम पुत्र धनीराम ने बताया कि 18 अक्तूबर को कृष्ण एवं मोहित घर पर ही थे। उन्हें गांव के ही विक्की एवं मनोज बुलाकर लाए थे। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया।

आरोप है कि गांव के ही विक्की पुत्र मेहरी, मनोज पुत्र सत्ते, जैकी उर्फ डालचंद पुत्र ओमप्रकाश, ओमप्रकाश पुत्र शिवचरन व पवन जैकी का साला और पांच-सात अज्ञात लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर शव को यहां फेंक दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन


तीन गोलियों के छह निशान मिले
मृतक कृष्ण के शरीर को आरोपियों ने पूरी तरह गोलियों से छलनी कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कृष्ण के शरीर में तीन गोलियों के छह निशान मिले हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपियों ने कितनी बेहरमी से उसे मारा है। उसका पूरा शव रक्त रंजित था।

एसएसपी मौके पर पहुंचे
एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने कृष्णा बिहार कालोनी में पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। एसएसपी ने अधीनस्थों को जांच पूरी तरह से करने के निर्देश दिए। आरोपियों ने हरियाणा में हत्या करके शव को यहां क्यों फेंका, कहीं हमारे क्षेत्र के लोग तो मामले में शामिल नहीं हैं। हत्या में कौन-कौन लोग शामिल हैं और किस तरह से पूरी घटना को अंजाम दिया गया, हत्या कहां हुई सहित पुलिस कई अन्य बिन्दुओं पर पड़ताल कर रही है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें