फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरह-अछनेरा मार्ग के रेलवे क्रासिंग पर बनेगा फ्लाईओवर

विज्ञापन
फ्लाईओवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। दीनदयाल धाम रेलवे स्टेशन के पास फरह-अछनेरा मार्ग के रेलवे क्रासिंग पर फ्लाईओवर बनाया जाएगा। रेलवे ने प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेजा है। फ्लाईओवर बनने से ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त होगी।
विज्ञापन


फरह के पास अछनेरा मार्ग पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय का गांव नगला चंद्रभान है। नगला चंद्रभान में बने दीनदयाल धाम में हर साल कई बड़े आयोजन होते हैं। इन आयोजनों में लाखों की भीड़ इकट्ठा होती है। हाईवे से नगला चंद्रभान तक पहुंचने के लिए मथुरा आगरा रेल लाइन पर दीनदयाल धाम स्टेशन के पास 518 नंबर का रेलवे फाटक है। इस फाटक से 24 घंटे में 300 से अधिक ट्रेन गुजरती हैं। पांच दिन पूर्व दीनदयाल जन्मशती मेले में भीड़ के चलते रेलवे फाटक बंद नहीं हो सका था और राजधानी एक्सप्रेस को तीन मिनट रुकना पड़ा था। यहां एक बड़ा हादसा होने से बचा था।

राजधानी एक्सप्रेस आ गई थी और क्रासिंग पर ट्रैफिक फंसा खड़ा था। इसे लेकर रेलवे अफसरों ने गेट नंबर 518 पर फ्लाईओवर बनाने का प्लान तैयार किया है। स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि फरह दीनदयाल धाम स्टेशन के निकट के गेट नंबर 518 पर फ्लाईओवर व अंडर पास बनाने को लेकर प्रस्ताव बनाकर भेजा है। रेलवे इंजीनियर मौके का तकनीकी परीक्षण कर रिपोर्ट मुख्यालय को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें