फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल थमा तो बढ़ने लगा स्वाइन फ्लू का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वायरल का प्रकोप धीरे-धीरे कम होगा, लेकिन अब स्वाइन फ्लू ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। सितंबर से नवंबर तक स्वाइन फ्लू का वायरस और भी ज्यादा खतरनाक हो जाता है।
विज्ञापन


इस बार गर्मियों के मौसम में भी स्वाइन फ्लू से जिले में तीन की मौत हो चुकी है। कई केस पॉजीटिव मिले हैं। ऐसे में और भी सर्तकता बरती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

फिजीशियन डा. उमेश गर्ग का कहना है कि स्वाइन फ्लू का वायरस आधा सितंबर गुजरने के बाद से ही सक्रिय हो जाता है। मौसम परिवर्तन होने से हर तरह के वायरस सक्रिय हो जाते हैं। वहीं, सीएमओ डा. एसके दीक्षित का कहना है कि हम जागरूकता कर रहे हैं।
विज्ञापन


सीएचसी और पीएचसी पर भी आदेश जारी कर दिए हैं कि स्वाइन फ्लू का कोई मरीज मिले तो उसे तत्काल रूप से अवगत कराएं, जिससे सही समय पर इलाज मिल सके। वहीं, जिला अस्पताल और शिकोहाबाद के संयुक्त अस्पताल में स्वाइन फ्लू वार्ड बनकर तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें